More
    Homeराज्यमहाराष्ट्र‘...तो रोक देंगे यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें’: राज ठाकरे की पार्टी की...

    ‘…तो रोक देंगे यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनें’: राज ठाकरे की पार्टी की चेतावनी

    मुंबई। से कोकण जाने वाले आम यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रत्नागिरी–दादर पैसेंजर ट्रेन को फिर से शुरू करने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने आक्रामक रुख अपना लिया है. पहले यह ट्रेन दादर से रत्नागिरी तक चलती थी, लेकिन कोरोना काल के बाद इसे केवल दिवा स्टेशन तक ही सीमित कर दिया गया। इस फैसले के कारण कोकण जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अब उन्हें दिवा स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है. मनसे की मांग है कि यह ट्रेन पहले की तरह सीधे दादर तक चलाई जाए।

    'रोक देंगे यूपी- बिहार जाने वाली ट्रेनें'

    मनसे नेता संदिप देशपांडे  चेतावनी दी है कि अगर 15–20 दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो वे उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को रोक देंगे. उन्होंने यह बयान मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।

    'हमारी मांग को किया जा रहा नजरअंदाज'

    पार्टी के दूसरे नेता नितिन सरदेसाई  ने भी कहा कि रेलवे विभाग बार-बार मांग के बावजूद इस मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है. उनका कहना है कि दिवा तक सीमित करने से यात्रियों को भारी असुविधा होती है और यह महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को स्वीकार नहीं है।

    'स्थानीय लोगों ने दी थी जमीन'

    उन्होंने यह भी कहा कि कोकण रेलवे के लिए स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन दी थी, लेकिन अब उनकी जरूरतों को नजरअंदाज किया जा रहा है. रेलवे का तर्क है कि दादर तक ट्रेन चलाने से लोकल ट्रेनों के समय-सारिणी पर असर पड़ेगा, लेकिन मनसे का कहना है कि यह बहाना स्वीकार्य नहीं है।

    'मनसे स्टाइल में देंगे जवाब'

    नितीन सरदेसाई ने आगे कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 'मनसे स्टाइल' में जवाब दिया जाएगा. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कोकण और मुंबई-गोवा हाईवे की समस्याओं पर वर्षों से चर्चा हो रही है, लेकिन समाधान क्यों नहीं निकाला जा रहा.उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों से पूछा कि ये मुद्दे संसद में क्यों नहीं उठाए जाते और कोकण के लोगों को आखिर कब तक परेशानी झेलनी पड़ेगी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here