More
    Homeदुनियानेपाल में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई इलेक्ट्रिक वैन; पांच घायल

    नेपाल में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में समाई इलेक्ट्रिक वैन; पांच घायल

    हेटौंडा (नेपाल)। नेपाल के मकवानपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना भीमफेदी गांवपालिका-6 स्थित चिसापानी गढ़ी के पास उस समय हुई, जब यात्रियों से भरी एक इलेक्ट्रिक वैन (ईवी) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया।

    काठमांडू से सर्लाही जा रही थी इलेक्ट्रिक वैन

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेश प्रदेश 03-001 ज 0880 नंबर की यह इलेक्ट्रिक वैन काठमांडू से सवारियों को लेकर सर्लाही की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़कखंड पर चिसापानी गढ़ी के समीप पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन खाई में जा समाई। इस भीषण दुर्घटना में जान गंवाने वाले 10 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया, जबकि घायलों को तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

    घायलों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल

    इस हादसे में घायल हुए लोगों में सर्लाही जिले के चक्रघट्टा गांवपालिका-4 सुंदरपुरटोल निवासी 33 वर्षीय मुकेश यादव, पांच वर्षीय सक्षम कुमार यादव और तीन वर्षीय सुदन यादव भी शामिल हैं। हेटौंडा अस्पताल में उपचाराधीन मुकेश यादव के सिर और पीठ में चोटें आई हैं, जबकि सक्षम कुमार यादव को अंदरूनी चोटें लगी हैं। डॉक्टरों के अनुसार इन दोनों की स्थिति सामान्य है। वहीं, तीन वर्षीय सुदन यादव के सिर और मुंह पर चोटें आई हैं और उनकी हालत मध्यम बताई जा रही है। सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के सह-प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कुल 10 लोगों की जान गई है तथा पांच घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here