More
    Homeराज्ययूपीपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस सवार चार लोगों ने गंवाई...

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एंबुलेंस सवार चार लोगों ने गंवाई जान

    सुल्तानपुर| उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह एक सैनिक का पार्थिव शरीर लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    सुबह करीब 8:30 बजे हलियापुर थाना क्षेत्र के पास हुआ हादसा

    यह भीषण सड़क हादसा सुल्तानपुर के हलियापुर थाना क्षेत्र के जरई कला गांव के पास सुबह करीब 8:30 बजे पेश आया। यह एंबुलेंस लखनऊ से भारतीय सेना के सूबेदार सत्यवान सिंह का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक आवास गाजीपुर की ओर जा रही थी। इस दुखद हादसे में देवरिया जिले के गइला, दुधिला निवासी साजन सिंह (35 वर्ष), गौरव सिंह (28 वर्ष), राम समुझ सिंह (40 वर्ष) और एंबुलेंस चालक जसपाल (30 वर्ष) की मौत हो गई।

    घर ले जाया जा रहा था सैनिक का पार्थिव शरीर

    यूपीडा (UPEIDA) के कर्मियों के अनुसार, हादसे के बाद दो शवों को नजदीकी पिठला अस्पताल भेजा गया है, जबकि दुर्घटना के कारण चालक का शव बुरी तरह से एंबुलेंस के अगले हिस्से में फंस गया था, जिसे बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य किया गया। मौके पर पहुंचे उप-निरीक्षक (SI) शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि रुद्रपुर के गइला, दुधिला निवासी सत्यवान सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे और किन्हीं कारणों से उनका निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर सम्मान के साथ उनके घर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में यह अनहोनी घटित हो गई। पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here