More
    Homeराजनीतिदिल्ली में NSUI प्रदर्शन के दौरान बवाल, हिरासत में मारपीट और दुर्व्यवहार...

    दिल्ली में NSUI प्रदर्शन के दौरान बवाल, हिरासत में मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप

    दिल्ली। देश की राजधानी में सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे और विवाद ने तूल पकड़ लिया है, जहाँ नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान गंभीर मारपीट, प्रताड़ना और अमानवीय व्यवहार करने के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस की इस बर्बरता का कच्चा चिट्ठा सबके सामने रखा है।

    पुलिस पर बर्बरता और गंभीर मारपीट के आरोप

    प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने उनके साथ हद दर्जे की सख्ती और हिंसा की। एक पीड़ित कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से उसके सिर पर डंडा मारा और उसका चेहरा तक नोंच दिया। इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर सीधा हमला बोला है।

    अमित शाह और पीएम मोदी पर राहुल गांधी का तीखा हमला

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चेतावनी दी। राहुल गांधी ने कहा कि यह भारत की आवाज है, जहाँ न कोई हिंदू है, न मुसलमान, न किसी खास जाति का व्यक्ति और न ही कोई महिला-पुरुष है, बल्कि यह सिर्फ जनमानस का विरोध है। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस आवाज के खिलाफ खड़े न होने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि इस आवाज के आगे कोई नहीं टिक सकता। राहुल गांधी ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे पुलिस ज्यादती के सारे वीडियो और सबूत सुरक्षित रखें। उन्होंने दो टूक कहा कि इस मामले के खत्म होने के बाद इन सबूतों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार, अमित शाह से लेकर छात्रों पर हाथ उठाने वाले आम सिपाही तक—सबको सजा दिलाई जाएगी।

    अतीरा नाम की कार्यकर्ता का दर्दनाक खुलासा

    राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में शामिल रहीं एनएसयूआई कार्यकर्ता अतीरा ने पुलिस की हैवानियत की जो दास्तां सुनाई, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। अतीरा ने खुलासा किया कि वह एक कान से सुन नहीं सकती हैं। उन्हें जब हिरासत में लेकर बस में बैठाया गया, तब वहां कोई भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। इसके बाद कनॉट प्लेस से महिला पुलिसकर्मी चंचल यादव बस में आई और अतीरा को थाने के ऐसे बेसमेंट में ले गई जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वहां महिलाकर्मी ने उसे मुक्कों से मारा, भद्दी गालियां दीं और उसके चेहरे व आंख पर आज भी मारपीट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। अतीरा ने यह भी आरोप लगाया कि उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी वार किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here