More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री सिंधिया का संदेश: पेट्रोल-डीजल बचाना है हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया का संदेश: पेट्रोल-डीजल बचाना है हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य

    भोपाल । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है । केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ऊर्जा बचत' अपील पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल की प्रत्येक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय दायित्व है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और आह्वान के अनुरूप सार्वजनिक जीवन में सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को अपनाना समय की आवश्यकता है। इसी भावना के साथ उन्होंने भोपाल और संसदीय क्षेत्र गुना, शिवपुरी में समर्थकों से प्रवास में उनके आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने क्षेत्रवासियों से जिम्मेदार नागरिक के रूप में सहभागिता निभाने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक छोटे प्रयास भी राष्ट्रहित में बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं।

    उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ''क्षेत्र की देवतुल्य जनता से आत्मीय अपील, आप सभी को ज्ञात है कि आज मैं दो दिवसीय अपने ससंदीय क्षेत्र के गुना-अशोकनगर-शिवपुरी प्रवास पर आप सबके बीच आ रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों के इस दौर में पेट्रोल-डीजल की एक-एक बूंद बचाना हम सभी का राष्ट्रीय कर्तव्य है। इसी भावना के साथ मेरा आप सभी से विनम्र आग्रह है कि मेरे आवागमन के दौरान पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग न करें। आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरे लिए सबसे बड़ी शक्ति है। देशहित में बचाया गया ईंधन राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी परिचायक है। आइए, हम सभी मिलकर जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।''

    गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हैदराबाद के सिकंदराबाद परेड ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए देशवासियों से अपील की थी कि वे अगले एक साल तक सोने की खरीद कम करें, ताकि विदेशी मुद्रा की बचत की जा सके। इसके अलावा पीएम मोदी ने ईंधन की खपत कम करने के लिए कई सुझाव दिए भी दिए थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here