More
    Homeराज्यबिहारधूप घड़ी के पास गूंजेंगे वैदिक मंत्र; 26 अप्रैल तक चलेगा श्री...

    धूप घड़ी के पास गूंजेंगे वैदिक मंत्र; 26 अप्रैल तक चलेगा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

    गयाजी | विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर में लोक कल्याण और शांति की कामना हेतु शनिवार से भव्य 'श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ' का शुभारंभ हो गया है। करीब 15 साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस धार्मिक आयोजन को लेकर गयाजी के श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह है।

    501 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    महायज्ञ के पहले दिन शनिवार सुबह विष्णुपद मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ऊंट और घोड़ों के साथ निकली इस यात्रा में 501 महिलाएं व युवतियां माथे पर कलश लिए शामिल हुईं। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों जैसे चांद चौरा, जीबी रोड और कोतवाली होते हुए सूर्यकुंड सरोवर पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई। इसके पश्चात कलशों को पुनः मंदिर लाकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया।

    अनुष्ठान का पूरा कार्यक्रम

    यज्ञ के दूसरे दिन 19 अप्रैल को वेदी पूजन और अग्निस्थापना होगी, जबकि 20 से 26 अप्रैल तक मुख्य महायज्ञ का आयोजन चलेगा। मंदिर परिसर में धूप घड़ी के पास आकर्षक यज्ञ मंडप तैयार किया गया है। इसके साथ ही विख्यात कथावाचिका डॉ. सरोज मृणाल ब्रजवासी द्वारा प्रतिदिन शाम 7 से 10 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा।

    सुरक्षा के कड़े प्रबंध

    भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे क्षेत्र में 55 सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है और एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं ताकि आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here