More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमौसम ने फिर बदली करवट, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट;...

    मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट; IMD ने बताया हाल

    भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जहां कभी तेज धूप से उमस बढ़ जाती है तो कभी अचानक बारिश होने से मौसम सुहाना हो जाता है। बुधवार को राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को अचानक झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली।

    पिछले 24 घंटों में इन संभागों में बरसा पानी

    मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम, चंबल और जबलपुर संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में भी छिटपुट वर्षा हुई, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा।

    इन जिलों में अगले 24 घंटों में हल्की बौछारें संभावित

    मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच में अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

    20 सितंबर तक धीमी रहेगी मानसूनी गतिविधियां

    मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह के अंत यानी 19 से 20 सितंबर के आसपास प्रदेश से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इस दौरान 20 सितंबर तक किसी भी जिले में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, महीने के आखिरी सप्ताह यानी 22 से 23 सितंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश का एक नया दौर फिर से देखने को मिल सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में अब तक कोटे की कुल 88.7 प्रतिशत बारिश दर्ज की जा चुकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here