More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़जब व्यवस्था हुई बेबस, किसान बना उम्मीद; कंधे पर बैठाकर बच्चों को...

    जब व्यवस्था हुई बेबस, किसान बना उम्मीद; कंधे पर बैठाकर बच्चों को पार करा रहा नाला

    सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बरसात के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भैयाथान विकासखंड के एक गांव में पुलिया के अभाव में स्कूली बच्चों को रोज उफनता नाला पार करना पड़ रहा है। ऐसे में गांव का एक किसान अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को कंधे पर बैठाकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाने का जिम्मा निभा रहा है।

    पुलिया नहीं होने से हर बारिश में बढ़ती है मुश्किल

    जानकारी के अनुसार मामला ग्राम पंचायत कारीमाटी के परसिया (पड़ोपारा) का है। यहां पंचायत भवन के पास स्थित मरघेतिया नाला बरसात में उफान पर आ जाता है। नाले पर पुलिया नहीं होने के कारण गांव का संपर्क प्रभावित हो जाता है और स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    किसान की पहल बनी मिसाल

    ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गांव का एक किसान प्रतिदिन बच्चों को अपने कंधे पर बैठाकर नाला पार करा रहा है। उसकी इस पहल की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं। वहीं यह तस्वीर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी की ओर भी ध्यान खींच रही है।

    ग्रामीणों ने लगाया अनदेखी का आरोप

    ग्रामीणों का कहना है कि मरघेतिया नाला पर पुलिया निर्माण की मांग कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा दोनों प्रभावित होती हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

    किसान द्वारा बच्चों को कंधे पर बैठाकर नाला पार कराने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर के सामने आने के बाद एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति चर्चा का विषय बन गई है।

    ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द पुलिया निर्माण की दिशा में कार्रवाई करेगा, ताकि बच्चों को हर बारिश में जान जोखिम में डालकर स्कूल न जाना पड़े।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here