More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशजहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है, वहीं से विकास का मार्ग निकलता...

    जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है, वहीं से विकास का मार्ग निकलता है: गोविंद सिंह राजपूत

    खाद्य मंत्री ने किया 100 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण 

    भोपाल। जहां शिक्षा का प्रकाश फैलता है वहां से विकास का मार्ग निकलता है, सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सपने को पूरा करने का केंद्र बनेगा, राहतगढ़ का चहुमुखी विकास होगा। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ में 100 करोड़ रुपए से अधिक कार्यों की भूमि पूजन एवं लोकार्पण एवं सांदीपनि विद्यालय की लोकार्पण के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि विद्यालय भव्य आधुनिक संसाधनों से युक्त है जिसमें हमारे राहतगढ़ के विद्यार्थी यहां आत्याधुनिक शिक्षा प्राप्त कर जिले, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगेें। उन्होंने कहा कि यह सांदीपनि विद्यालय का नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के सांदीपनि आश्रम के नाम पर इसलिए रखा क्योंकि सांदीपनि ने आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्रीबलराम ने शिक्षा प्राप्त की और अब आप सभी इस सांदीपनि विद्यालय में शिक्षा प्राप्त करें और आगे बढ़े। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि विद्या सबसे बड़ा धन होता है इसे कोई चुरा नहीं सकता जितना बांटों, उतना बढ़ता है उन्होंने कहा कि शिक्षा का विकास जहां से फैलता है वहां विकास आगे बढ़ता है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि हमने जब पढ़ाई करते थे तो उस समय चाॅक और डस्टर से पढ़ाई होती थी और टेबल कुर्सी जगह टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ना पड़ता था। अब इनकी जगह स्मार्ट क्लास ने ले ली है। जिसके माध्यम से पढ़ाई करना बेहद सरल और रोचक हो गया। उन्होंने कहा कि सुरखी की विधानसभा क्षेत्र के सभी मिडिल एवं हाई स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई जाएगी। मध्य प्रदेश शासन शीघ्र ही सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों के आने जाने के लिए बसों की व्यवस्था करेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व से पूरे देश में चहूं ओर विकास हो रहा :

    खाद्य मंत्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते पूरे देश में चहूं ओर हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। डिजिटल इंडिया, स्किल डेव्हलपमेंट जैंसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर कार्य किया जा रहा है।  मंत्री श्री राजपूत ने कहा सभी अभिभावकों से अपील की कि आप सभी प्रति माह होने वाली बालक शिक्षक संघ की बैठक में आए और विद्यालय के साथ अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी लें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत विकास के पर्याय बनते जा रहे हैं सुरखी विधानसभा क्षेत्र में चारों तरफ विकास ही विकास नजर आ रहा है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मडिया डैम के माध्यम से सिंचाई भी सिचित होगी और शुद्ध पेयजल भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पेयजल के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    इन विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपजन :

    मंत्री राजपूत ने आज 100 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जिसमें राहतगढ़ के प्राथमिक शाला निवोदिया का उन्नयन माध्यमिक शाला में किया गया इसके साथ ही, हाईस्कूल बटयावदा भवन के लिए 21 लाख, परासरीकलां के लिए 39 लाख, शास.क.हा.सेके.राहतगढ़ के लिए 1 करोड़ 28 लाख, मसुरहाई के लिए 1.10 लाख, झिला के लिए 55 लाख, पीपरा के लिए 35 लाख एवं मीरखेड़ा शाला भवन के लिए 1.10 लाख सहित स्कूलों में प्रयोगशालाओं के लिए राहतगढ़ स्कूल के लिए 60 लाख, मीरखेड़ी के लिए 40 लाख, भैंसा भीष्मनगर के लिए 18 लाख की घोषणा करते हुए अन्य विकास कार्य जिनका अति प्राचीन शिव मंदिर बसेनी घाट का सौंदर्यीकरण, वाटरफॉल को पर्यटन स्थल बनाने हेतु विकास कार्य सिविल अस्पताल भवन हेतु, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, फोर्स ट्रेवलर एम्बुलेंस (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु), इंडोर स्टेडियम, अनुविभागीय राजस्व भवन,शासकीय भवन निर्माण (4 भवन), मुख्य मार्ग से रेस्ट हाउस तक सौंदर्यीकरण एवं चैड़ीकरण, राहतगढ़ स्टेडियम,सामुदायिक भवन, शास. महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पुनर्घनीकरण योजना बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,पार्किंग, खीरखेड़ा-दरकोली-बसेनी घाट 135 मीटर लंबा पुल निर्माण, 50 सीटर बालक उत्कृष्ट छात्रावास, 50 सीटर अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास, प्रशिक्षण भवन, राहतगढ़ वार्ड 6 छोटा पुल,ओपन जिम, मढ़िया बांध निर्माण, चकरपुर बांध निर्माण, पार्क निर्माण, राहतगढ़ वार्ड 7 में संजीवनी क्लिीनिक, शा.हाई.से. कन्या विद्यालय में फिजिक्स लैब, केमिस्ट्री लैब, बायोलॉजी लैब इत्यादि निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके साथ ही मंत्री श्री राजपूत ने राहतगढ़, झिला, सीहोरा, खैजरामाफी पीएमश्री, परासरीकलां, भैंसा भीष्मनगर, बिचपुरी, चंद्रापुर, बटयावदा, मीरखेड़ी में 2-2 स्मार्ट क्लास की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं मंत्री श्री राजपूत के द्वारा रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर संदीप ने विद्यालय का लोकार्पण किया एवं बच्चों को साईकिल वितरण किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here