More
    Homeधर्म-समाजसावन में किस ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना आपके लिए रहेगा शुभ?

    सावन में किस ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना आपके लिए रहेगा शुभ?

    देशभर में 12 ज्योतिर्लिंग हैं. पूरे वर्षभर लोग इनके दर्शन और पूजा करते हैं. लेकिन सावन माह में ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन का विशेष महत्व होता है. शिव पुराण में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का वर्णन है, जिनका 12 राशियों से संबंध है. 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर शामिल हैं. यदि आपको इस साल सावन में ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना है तो आप अपनी राशि के अनुसार अत्यंत शुभ फलदायी ज्योतिर्लिंग का दर्शन करके पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. भगवान शिव के अशीर्वाद से तो अकाल मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है.
    सभी 12 रा​​शियों के लिए कौन सा ज्योतिर्लिंग शुभ है?

    मेष: मेष राशिवालों का द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से श्री रामेश्‍वरम ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना शुभ फलदायी रहता है. इस ज्योतिर्लिंग का संबंध मेष राशि से है.
    वृषभ: वृषभ राशिवालों को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहिए. आपकी राशि के अनुसार ​यह ज्योतिर्लिंग अत्यधिक फलदायी रहेगा.

    मिथुन: आपकी राशिवालों को सावन में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए. महादेव की कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

    कर्क: सावन माह में कर्क राशिवालों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना अच्छा रहता है. आपके काम सफल होंगे.
    सिंह: सिंह राशिवालों को सावन में देवघर के वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहिए. इसका संबंध सिंह राशि से है. शिव कृपा से आपके सुख, सौभाग्य, आरोग्य में वृद्धि होगी.
    कन्या: सावन में कन्या राशिवालों को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन करना चाहिए. इनकी कृपा से आपके लिए जल्द विवाह के योग बनेंगे. वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होंगे.
    तुला: आपकी राशि के लोगों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करना चाहिए, जो उज्जैन में स्थित है. यहां पर पूजा और दर्शन करने से अकाल मृत्यु का भय भी दूर हो जाता है.
    वृश्चिक: सावन में वृश्चिक राशि के लोगों को श्रीघृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा और दर्शन करना चाहिए. भोलेनाथ के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन सुखमय होता है.
    धनु: काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करने से धनु राशिवालों के कष्ट, दुख, रोग, दोष आदि मिटते हैं. इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन से आपको मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है.
    मकर: मकर राशिवालों को सावन में एक बार भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का दर्शन और पूजन जरूर करना चाहिए. आपके जीवन की शुभ इच्छाएं पूरी हो सकती हैं.
    कुंभ: आपकी राशि के लोगों को सावन में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए. यहां तक पहुंचने की राह कठिन है, लेकिन एक बार दर्शन से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आएगी.
    मीन: मीन राशिवालों को त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग जाना चाहिए. वहां पर विधि विधान से पूजा और दर्शन करने से भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है.
    दर्शन से पहले किन बातों का ध्यान रखें

        जब भी आप ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन के लिए जाएं तो उससे पहले स्वयं को पवित्र कर लें.
        स्नान करके साफ कपड़े पहनें. कपड़े मर्यादित होने चाहिए. ऐसी जगहों पर पारंपरिक कपड़े पहनकर जाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा. कई स्थानों पर वेश-भूषा सही न होने पर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलता है.
        ज्योतिर्लिंग दर्शन से पूर्व आपको मांस, मदिरा, सिगरेट, पान आदि से दूर रहना चाहिए.
        सावन में कांवड़ यात्रा करते हैं, यदि आपसे संभव हो तो आप अपनी राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग पर कांवड़ लेकर जा सकते हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here