More
    Homeमनोरंजनएक्टिंग करते हुए अचानक असलियत में डूबने लगा एक्टर

    एक्टिंग करते हुए अचानक असलियत में डूबने लगा एक्टर

    नई दिल्ली। अमरीश पुरी, प्राण और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारों ने जहां मुख्य विलेन बनकर लोगों में अपना खौफ फैलाया, तो वहीं कुछ ऐसे कैरेक्टर एक्टर भी आए, जो मेन खलनायक तो नहीं थे, लेकिन अगर कोई उनके कैरेक्टर को देख ले तो तुरंत ही उनसे नफरत करने लगे। 

    आज हम आपको एक ऐसे ही खतरनाक विलेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सभी भाषाओं में 300 से अधिक फिल्में की हैं और उनमें से अधिकतर फिल्मों में अभिनेता ने नकारात्मक भूमिका निभाई है। हर फिल्म की एंडिंग में इस विलेन की मौत हो जाती थी। हालांकि, एक बार एक्टिंग के चक्कर में ये सुपरस्टार सच में ही डूबने लगा था। कौन है ये खतरनाक विलेन, जिसके डूबने पर लोग बजा रहे थे तालियां, नीचे पढ़ें ये थ्रो-बैक किस्सा: 

    पुलिस ने पानी में कूदकर बचाई थी एक्टर की जान 
    हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वह दो साल पहले अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में था। इतना ही नहीं, 62 साल की उम्र में वह अभिनेता इस वक्त युवाओं के साथ करण जौहर के रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। अगर अभी भी आप उस एक्टर के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो हम आपको बता दें कि वह विलेन आशीष विद्यार्थी हैं, जो 19 जून को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 

    अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में आए आशीष विद्यार्थी एक बार मरते-मरते बचे थे। 2016 में जब वह अक्टूबर के महीने में फिल्म 'बॉलीवुड डायरी' की शूटिंग कर रहे थे, उस दौरान अभिनेता के साथ ये हादसा हुआ। दरअसल, आशीष विद्यार्थी को इस फिल्म के लिए पानी में शूट करना था। एक्टिंग को रियल बनाने के चक्कर में वह इतने गहरे पानी में चले गए कि अचानक डूबने लगे। 

    उन्हें डूबता देखकर भी लोग उन्हें बचाने के लिए नहीं आए, क्योंकि एक्टर फिल्म में इतनी बार मर चुके थे कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह कोई सीन शूट कर रहे हैं और एक्टिंग चल रही है। आशीष विद्यार्थी को देखकर वह तालियां बजा रहे थे। हालांकि, वक्त पर पुलिस वहां पर पहुंच गई और उन्होंने एक्टर की जान बचा ली। 

    180 से ज्यादा बार फिल्मों में मर चुके हैं आशीष
    अगर आप  बॉलीवुड फिल्में ध्यान से देखते हैं, तो आपको ये अंदाजा तो होगा ही कि हर फिल्म के एंड में विलेन को मरना होता है। आशीष विद्यार्थी ने तो कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसमें वह विलेन बने हैं और 182 से ज्यादा बार फिल्मों में उन्हें हीरो ने मौत के घाट उतारा है। 

    आशीष विद्यार्थी की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक बिच्छु है, जिसमें वह नेगेटिव भूमिका में थे और पुलिस वाले बने थे। इसके अलावा वह क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, चोर मचाए शोर, जोरू का गुलाम, कहो न प्यार है जैसी फिल्मों में विलेन बन चुके हैं। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here