More
    Homeमनोरंजनहकीम कैरानवी: बॉलीवुड के हेयर स्टाइल किंग की अमिताभ ओर ब्रूस ली...

    हकीम कैरानवी: बॉलीवुड के हेयर स्टाइल किंग की अमिताभ ओर ब्रूस ली की अनसुनी कहानी

    अमिताभ बच्चन से ब्रूस ली तक के हेयर स्टाइल बनाने वाले हकीम कैरानवी का अंत बेहद दर्दनाक रहा।

     

    नई दिल्ली। एक वक्त था, जब सिनेमा जगत के महानायक अमिताभ बच्चन के हेयर स्टाइल को काफी कॉपी किया जाता है। 70 से 80 दशक के में पुरुष समाज कनपटी से नीचे और साइड से मांग निकाल बिग बी की तरह अपनी हेयर स्टाइल रखता था। क्या आपको पता है कि अमिताभ सहित सिनेमा के कई दिग्गजों के लिए हेयर स्टाइल का ट्रेंड सेट करना वाला दिग्गज कोई और था, जिनका नाम हकीम कैरानवी था।

    बॉलीवुड के फेमस हेयर ड्रेसर के तौर पर जाना जाता है, जिन्होंने अपने काम से पहचान बनाई। लेकिन उनका अंत काफी दुखद रहा था। आइए उनके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

    कौन थे हकीम कैरानवी?
    70 के दशक के बाद सिनेमा के दौर तेजी से बदला अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और विनोद खन्ना जैसे कई कलाकारों ने अपने स्टाइल से जीवनशैली और लुक की रूपरेखा को बदलकर रख दिया है, जिसमें सबसे अहम योगदान उनकी हेयर स्टाइल रही, जिसका क्रेडिट हकीम कैरानवी को जाता है। मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में जन्में हकीम एक फिल्म कलाकार तो नहीं थे, लेकिन अपने हेयर कटिंग के टैलेंट से उन्होंने बी टाउन में अपनी पहचान बनाई।

    60 से लेकर 80 के दशक के बीच हकीम कैरानवी ने कई ए-लिस्ट कलाकारों के हेयर ड्रेसर के तौर पर काम किया था। सिर्फ इतना ही नहीं वह विदेशों में नामचीन हस्तियों के बाल काटने के लिए जाते थे। यहांं तक उन्होंने हांगकांग फिल्म अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली तक का भी हेयर कट किया था। एक फेमस हेयर ड्रेसर बनने से पहले हकीम कैरानवी मुंबई के ताज होटल में हेयर स्टाइलिस्ट का काम किया करते थे।

    फिर उन्होंने अपने घर की बालकनी में हेयर कटिंग की एक छोटी सी दुकान खोली, जिसका नाम उन्होंने हकीम रखा था और देखते ही देखते वह सिनेमा जगत की हस्तियों के पसंदीदा हेयर ड्रेसर बन गए थे। सुनील दत्त और अनिल कपूर जैसे स्टार्स उनके घर पर बाल कटवाने के लिए आते थे। इस बात की तमाम जानकारी हकीम कैरानवी के बेटे और मौजूदा समय में फेमस बॉलीवुड हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने तमाम मीडिया इंटरव्यूज और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

    बेहद दुखद रहा हकीम कैरानवी अंत 
    एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान आलिम हकीम ने इस बात का जिक्र किया था कि उनके पिता का अंत बेहद दुखद रहा था। 28 मार्च 1984 को महज 39 साल की उम्र में हकीम कैरानवी का निधन हो गया था। उनके परिवार के पास उस वक्त महज 13 रुपये थे, जो वह पीछे छोड़कर गए। आलम के मुताबिक जितना भी वह कमाते थे, सब हाथों-हाथों खर्च करते थे। मेरी उम्र उस वक्त 9 साल की थी और इंडस्ट्री के फेमस हेयर ड्रेसर होने के नाते मेरे पिता को किसी सेलेब्स का सपोर्ट नहीं मिला था। लेकिन आज अपने पिता की विरासत को आलिम हकीम सातवें आसमान पर ले गए हैं।

    हकीम कैरानवी की कहानी न सिर्फ सिनेमा प्रेमियों के लिए दिलचस्प है, बल्कि यह उन तमाम लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है, जो अपनी मेहनत और हुनर के दम पर दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। एक छोटे से बालकनी में हेयर कटिंग शुरू करने वाले हकीम ने जिस तरह बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के दिल में जगह बनाई, वह आज भी मिसाल है। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना से लेकर ब्रूस ली तक के हेयर स्टाइल में उनका हाथ था। दुख की बात यह रही कि जिंदगी के आखिरी पड़ाव में वो अकेले रह गए और उनकी विरासत को किसी ने नहीं संभाला। मगर उनके बेटे आलिम हकीम ने पिता की इस विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। हकीम कैरानवी की कहानी बताती है कि हुनर और आत्मविश्वास इंसान को कहीं से कहीं पहुंचा सकता है।

    मिशन सच नेटवर्क को फॉलो करेhttps://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here