More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदे ने क्यों कहा- "मोदी बाबा से चाहिए फाइटर प्लेन", क्या...

    एकनाथ शिंदे ने क्यों कहा- “मोदी बाबा से चाहिए फाइटर प्लेन”, क्या है इसके पीछे का संकेत?

    मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बुधवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शिंदे विशेष रूप से पीएम मोदी से मिलने के लिए ही परिवार के साथ दिल्ली आए था। इस मुलाकात की एक और खास बात थी, वह यह कि सबसे खास बात थी कि उनका पांच साल का पोता रुद्रांश परिवार के साथ नहीं आया था। उसकी अनुपस्थिति का जब कारण पूछा गया तो शिंदे ने जो कहा, उसका सियासी मायने निकाला जा रहा है। एकनाथ शिंदे अपकी पत्नी लता शिंदे, सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे और बहू वृषाली शिंदे के साथ आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब परिवार से मिलने आए तो उन्होंने देखा कि एकनाथ शिंदे का पोता नहीं है। पीएम ने रुद्रांश से बारे में पूछा।
     
    पीएम मोदी से क्या बोले शिंदे

    एकनाथ शिंदे जी ने पीएम मोदी को बताया कि रुद्रांश घर पर खेल रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रांश की एक डिमांड की है। उसने कहा है कि उसके दादा मोदी बाबा से फाइटर प्लेन और खिलौने लाएं। यह सुनकर प्रधानमंत्री मोदी खूब हंसे।

    फाइटर प्लेन का जिक्र कर सियासी बोल

    एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात की और यह सारी बातें बताईं। इस दौरान वह बोले कि उनके पोते ने अच्छी डिमांड की है। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति और महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव की तरफ इशारा किया। शिंदे ने कहा कि फाइटर प्लेन का इस्तेमाल हमारी लड़ाई के लिए भी किया जा सकता है।

    एक महीने में तीन बार दिल्ली पहुंचे शिंदे

    एकनाथ शिंदे का दिल्ली दौरा खास था। एक महीने में यह तीसरी बार था जब वह दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों को राजनीतिक मायने से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो शिंदे और BJP के नेताओं के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है।

    पीएम ने श्रीकांत शिंदे की तारीफ की!

    शिंदे परिवार ने प्रधानमंत्री को सावन के महीने में भगवान शिव की एक तस्वीर भेंट की। एकनाथ शिंदे ने बताया कि मोदी ने उनके बेटे श्रीकांत शिंदे की तारीफ भी की। हालांकि शिंदे ने उन अटकलों को खारिज किया कि उनकी दिल्ली यात्राएं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेदों के चलते हो रही हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here