More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशक्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे...

    क्यों रूठ गए एमपी के गवर्नर? चाय छोड़ी, बीच में ही उठे खाने से

    इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. राज्यपाल मंगूभाई पटेल जब इंदौर दौरे पर आए, तो उनकी मेहमाननवाजी में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। राज्यपाल रेसीडेंसी कोठी में ठहरे हुए थे,मंगलवार को वे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे थे। उन्हें कोठी के रूम नंबर 1 और 2 में ठहराया गया था। सुबह जब एडीसी नरेंद्र रावत और अन्य अधिकारियों ने किचन का निरीक्षण किया, तो वे हैरान रह गए. रसोई में गंदगी फैली हुई थी। वहां कॉकरोच और कीड़े घूम रहे थे, बर्तन भी गंदे पड़े थे और कुछ खाना सड़ा हुआ मिला। यह जानकारी राज्यपाल को दी गई, जिसके बाद उन्होंने खाना खाने से साफ मना कर दिया। फिलहाल, इस मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा को भी तलब किया गया है। व्यवस्थाओं पर सवाल उठे इतना ही नहीं, राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दाग-धब्बों वाली बेडशीट दी गई थी। जब उन्होंने साफ बेडशीट मांगी, तो कर्मचारी ठीक से जवाब नहीं दे सके। किचन की खराब हालत देखकर अधिकारियों ने किचन इंचार्ज राकेश सिंह और अमित शर्मा को फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि हाउसकीपिंग की जिम्मेदारी रतन एंपोरियम सिक्योरिटी कंपनी के पास है। कंपनी के संचालक के मुताबिक, जुलाई 2023 से उनका भुगतान रुका हुआ है और हाल ही में उन्हें केवल 4 रुपये ही दिए गए हैं। इस घटना ने रेसीडेंसी कोठी की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here