More
    Homeराज्यराजस्थानराजस्थान में बरसात से मौसम सुहाना, अगले 48 घंटों में बारिश को...

    राजस्थान में बरसात से मौसम सुहाना, अगले 48 घंटों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी 

    अलवर. राजस्थान में मानसून की एंट्री होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गयी हैं। जयपुर, कोटा, नागौर, अलवर, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और टोंक जिले में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है।

    यहां भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार कोटा और उदयपुर संभाग में 22 और 23 जून को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। दक्षिणी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25 और 26 जून को कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

    अलवर में खुशनुमा हुआ मौसम 

    अलवर में शुक्रवार को जिलेभर में ​बारिश हुई। शहर में दोपहर को हल्की बूंदाबांदी और फिर शाम को झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। शाम 6 बजे मौसम तेज हवाएं चलने लगी। कुछ देर बार बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो  झमाझम बारिश में बदल गई। लगातार दो घंटे कभी तेज और कभी मध्यम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम खुशनुमा हो गया।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here