More
    Homeराजस्थानअलवरअमित शाह के अलवर आगमन को लेकर वैश्य समाज की तैयारियां तेज,...

    अमित शाह के अलवर आगमन को लेकर वैश्य समाज की तैयारियां तेज, भव्य स्वागत का निर्णय

    स्वागत कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी की अपील, बैठक में समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति दिखाने का आह्वान

    अलवर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 16 अगस्त 2026 को अलवर आगमन को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अलवर जिला वैश्य महासम्मेलन समिति की ओर से जिलाध्यक्ष अशोक सिंघानिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वैश्य समाज से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ गृह मंत्री के अलवर आगमन को लेकर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अमित शाह के अलवर आगमन पर वैश्य समाज की ओर से भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इसके लिए समाज के सभी बंधुओं, मातृशक्ति और युवाओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया गया।

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समाज सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, सेवा और विकास के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। ऐसे महत्वपूर्ण अवसर पर समाज की एकजुटता, अनुशासन और सामाजिक शक्ति का परिचय देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के अलवर आगमन को लेकर समाज के विभिन्न संगठनों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जारी हैं।

    समाज की एकजुटता का परिचय देने की अपील

    जिलाध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने वैश्य समाज के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 16 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर कार्यक्रम में पहुंचें और गृह मंत्री अमित शाह का गर्मजोशी एवं भव्यता के साथ स्वागत करें।

    उन्होंने कहा कि यह अवसर केवल स्वागत तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्य समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने का भी अवसर है। उन्होंने समाज के प्रत्येक परिवार तक कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। साथ ही समाज के प्रत्येक परिवार तक स्वागत कार्यक्रम का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

    ये रहे मौजूद

    बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक सिंघानिया, गिरीश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मोहन लाल मित्तल, विजय अग्रवाल, नारायण वाजरगान, सुरेश गुप्ता, हरिओम सिंघल, प्रमोद विजय, प्रेम खण्डेलवाल, ललित खण्डेलवाल, महेश गर्ग, सुरेन्द्र अग्रवाल, मुकेश मित्तल, दिनेश मित्तल सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    ज़्यादा जानें

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here