More
    Homeराजस्थानअलवरअमित शाह के अलवर दौरे की तैयारियों को लेकर भूपेंद्र यादव ने...

    अमित शाह के अलवर दौरे की तैयारियों को लेकर भूपेंद्र यादव ने लिया जायजा

    16 अगस्त की सभा के लिए अलवर में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश, यातायात-सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे की तैयारियों को लेकर रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभा स्थल विजय नगर मैदान की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में जल संसाधन विभाग मंत्री सुरेश सिंह रावत तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

    700 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे के दौरान विजय नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले सरस डेयरी के नवीन दुग्ध संयंत्र का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही राजीविका के महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 38 सीएचएस भवनों सहित करीब 700 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।

    इसके अलावा कोटपूतली-बहरोड़ और खैरथल-तिजारा जिलों से जुड़े करीब 1100 करोड़ रुपये तथा राजस्थान के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है।

    कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले का आयोजन भी होगा। महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बुकलेट का विमोचन किया जाएगा।

    सभा स्थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक, महिलाएं और आमजन शामिल होंगे। इसे देखते हुए यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।

    उन्होंने सभा स्थल पर छाया, बैठक व्यवस्था, बेरिकेडिंग और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कार्यक्रम से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त पेयजल, मेडिकल टीम, सीसीटीवी कैमरे और चल शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    डेयरी और राजीविका समूह की महिलाओं से किया संवाद

    बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने डेयरी एवं राजीविका समूह से जुड़ी महिलाओं के प्रतिनिधियों से संवाद किया। प्रतिनिधियों ने 3 लाख लीटर क्षमता वाले नए दुग्ध संयंत्र और 38 सीएचएस भवनों के शिलान्यास को लेकर खुशी जताई।

    प्रतिनिधियों ने कहा कि नए दुग्ध संयंत्र से किसानों एवं पशुपालकों को लाभ मिलेगा और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पशुपालक और महिलाएं भाग लेंगी।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्वों की जानकारी दी

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि गृह एवं सहकारिता मंत्री के कार्यक्रम को लेकर संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर निर्धारित व्यवस्थाओं की समयबद्ध एवं प्रभावी पालना सुनिश्चित कराई जाएगी।

    बैठक में विराट नगर विधायक कुलदीप धनकड़, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष संजय नरूका, अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी, मनीष पारिक, केंद्रीय वन मंत्री के निजी सचिव प्रशांत कुमार सीएच, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, खैरथल-तिजारा कलक्टर अतुल प्रकाश, कोटपूतली-बहरोड़ कलक्टर अपर्णा गुप्ता, अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, खैरथल-तिजारा पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक सत्यवीर चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, डेयरी प्रतिनिधि एवं राजीविका समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here