घासौली में आयोजित होगा धार्मिक समारोह, आचार्य ज्ञानभूषण मुनिराज ससंघ का मिलेगा सानिध्य; श्रद्धालुओं के लिए अलवर से बसों की व्यवस्था
अलवर। श्री दिगम्बर जैन पूजन संस्थान, अलवर के तत्वावधान में अरावली हिल्स, घासौली में आचार्य श्री शांतिसागर स्मृति जैन संत भवन का भव्य शिलान्यास समारोह 15 अक्टूबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। समारोह में जैन संतों का मंगल सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

संतों के सानिध्य में होगा शिलान्यास समारोह
समारोह में त्रिप्रदेश केसरी आचार्य 108 श्री शांतिसागर जी महामुनिराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त होगा। वहीं, 21वीं सदी की वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री ज्ञानभूषण जी मुनिराज ‘रत्नाकर’ ससंघ का पावन सानिध्य रहेगा। धर्म वात्सल्य प्रभाविका क्षुल्लिका ज्ञान गंगा माता जी की भी उपस्थिति रहेगी।
भूमिदान करने वाले परिवारों का योगदान
जैन संत भवन के निर्माण के लिए प्रवीण कुमार, पुनीत जैन (केशर वाले), श्री सुशील कुमार अग्रवाल, कमलेश जैन और पुनीत जैन (साहडोली वाले), अलवर परिवार की ओर से भूमिदान किया गया है। संस्थान की ओर से इस योगदान को धार्मिक कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग माना गया है।
श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था
समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलवर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों से सुबह 8:45 बजे से बसों की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर समारोह में भाग लेने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

