More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के 40 युवा बजट क्वेस्ट विजेता, पीएम से संवाद का मिलेगा...

    अलवर के 40 युवा बजट क्वेस्ट विजेता, पीएम से संवाद का मिलेगा अवसर

    युवा सशक्तिकरण के तहत बजट क्वेस्ट विजेताओं को पीएम से वर्चुअल संवाद, सीएम से सीधा संवाद का मौका

    अलवर। जिले के 40 युवा बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता में चयनित होकर 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वर्चुअल संवाद और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त करेंगे।

    माय भारत केंद्र द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं और बजटीय प्रावधानों से अवगत कराना है। ‘विकसित भारत @ 2047’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पहल युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रही है।

    माय भारत केंद्र के उपनिदेशक पंकज यादव ने बताया कि फरवरी माह में आयोजित बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता में जिले से 4732 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। क्विज और निबंध राउंड के बाद 40 प्रतिभागियों का अंतिम चयन किया गया।

    उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को देशभर से चयनित युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करेंगे, जबकि जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर ‘विकसित राजस्थान’ विषय पर अपने विचार साझा करेंगे।

    युवाओं की रचनात्मक भागीदारी

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता युवाओं को ‘नेशन बिल्डर’ के रूप में तैयार करना है। माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों, सरकारी योजनाओं और नीतिगत चर्चाओं में भागीदारी का अवसर मिल रहा है।

    इन विषयों पर होगा संवाद

    मुख्यमंत्री के साथ संवाद के दौरान युवाओं को चार प्रमुख विषयों पर चर्चा का अवसर मिलेगा, जिनमें विकसित खेती, प्रदेश का बजट, विजन राजस्थान @ 2047 में युवाओं की भूमिका और डिजिटल गवर्नेंस शामिल हैं।

    यह पहल युवाओं को शासन और विकास प्रक्रिया से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन रही है, जिससे वे अपने विचार और सुझाव सीधे नीति-निर्माताओं तक पहुंचा सकेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here