More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर जिला अभिभाषक संघ का होली मिलन समारोह, बार-बेंच में दिखा सौहार्द

    अलवर जिला अभिभाषक संघ का होली मिलन समारोह, बार-बेंच में दिखा सौहार्द

    न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह से रंगों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा कार्यक्रम

    अलवर। अलवर जिला अभिभाषक संघ द्वारा शुक्रवार को न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रंगों के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बार एवं बेंच के मध्य सौहार्द, सम्मान और सहयोग की भावना का जीवंत दृश्य देखने को मिला।

    समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी, जिला न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायालय प्रदीप कुमार वर्मा, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संख्या-1 धीरज शर्मा, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संख्या-2 श्रीमती रिद्धिमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित विभिन्न न्यायालयों के न्यायाधीशगण, संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं हास्य प्रस्तुतियों ने न्यायालय परिसर को उत्साह और उल्लास से भर दिया।

    जिला न्यायाधीश वाणिज्यिक न्यायालय प्रदीप कुमार वर्मा ने “गुरुदेव दया करना” की प्रस्तुति देकर आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संख्या-1 धीरज शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे बार-बेंच संबंधों को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

    अधिवक्ता भगवान सहाय शर्मा की हास्य प्रस्तुति ने सभी को गुदगुदाया। संघ के मीडिया प्रभारी अधिवक्ता हेमन्त कुमार ‘जैमन’ ने बार और बेंच के समन्वय पर आधारित कविता प्रस्तुत की, जिसे उपस्थितजनों ने करतल ध्वनि से सराहा। अधिवक्ता योगिता वशिष्ठ ने भी होली पर्व पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव अधिवक्ता रामकिशन गुर्जर ने किया।

    इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष सुधीर यादव, पुस्तकालय सचिव सीमा मुखीजा, सदस्य अजय कौशिक, विशाल ढिल्लो सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। अल्पाहार की व्यवस्था में कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा और संयुक्त सचिव जयश्री चौधरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सद्भाव और न्यायिक परंपराओं की गरिमा को मजबूत करने का संदेश दिया।

    जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत भंडारी ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर भाईचारे और सकारात्मक संवाद को बढ़ाने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था की मजबूती बार और बेंच के पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग पर आधारित है। उन्होंने सुझाव दिया कि बार नए अधिवक्ताओं के लिए न्यायालय की बारीकियों पर प्रशिक्षण आयोजित करे तथा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भी शिविर लगाए जाएं।

    जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि होली मिलन समारोह अधिवक्ताओं और न्यायाधीशों के बीच समन्वय एवं सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का माध्यम है। महासचिव रामकिशन गुर्जर ने आयोजन को अधिवक्ता परिवार की एकता और सामूहिक भावना का प्रतीक बताया।

    समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और न्यायालय परिसर में सौहार्द एवं सहयोग की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here