पीईटी के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य
अलवर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अलवर के कमाण्डेन्ट हरि सिंह यादव ने बताया कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों के नवीन नामांकन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि अंकित होना आवश्यक है। इसके अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं प्रमाणित प्रतियां मूल दस्तावेजों के साथ लाना अनिवार्य होगा।
कमाण्डेन्ट ने स्पष्ट किया कि सभी दस्तावेज भर्ती विज्ञप्ति जारी होने की तिथि 9 जनवरी 2023 से पूर्व के होने चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति भी साथ लानी होगी।
उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों तथा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0144-2338579 पर संपर्क किया जा सकता है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

