More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर 8 जनवरी को अलवर...

    अलवर : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर 8 जनवरी को अलवर में कैंडल मार्च

    कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील 

    मिशनसच न्यूज,   अलवर। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) अलवर से जुड़े रंगकर्मियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के अध्यक्ष कान्ति जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जयपुर के प्रसिद्ध रंगकर्मी  दीपक मीणा के पुत्र गोदीप मीणा की 22 दिसंबर 2025 को जयपुर के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और इस घटना की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराने की पुरज़ोर मांग की गई।

    रंगकर्मियों ने कहा कि यह मामला कला जगत के लिए अत्यंत पीड़ादायक है और जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक परिवार को न्याय मिलना संभव नहीं होगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिवंगत गोदीप मीणा को श्रद्धांजलि देने तथा प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से  8 जनवरी  को शाम 5:00 बजे एक कैंडल मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च नंगली सर्किल से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक, कंपनी बाग तक निकाला जाएगा, जहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।

    बैठक के दौरान उपस्थित सभी रंगकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं में वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश शर्मा, पूनम कुमारी, रवि मेहरा सहित अनेक कलाकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कला और रंगमंच समाज को संवेदनशील बनाते हैं, इसलिए इस दुख की घड़ी में पूरा रंग समुदाय दीपक मीणा के परिवार के साथ खड़ा है।

     बैठक में वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश शर्मा, शानू तिवाड़ी, पूनम कुमारी, अखिलेश कुमार, रवि मेहरा, करण जोगी, गितेश, पवन चौहान, इब्राहिम खान, संजय सैनी, मनीष कुमार, संजय सैनी, मनीष कुमार, राजेश कुमार, पवन चौहान, इब्राहिम खान, संजय सैनी, मनीष कुमार, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में रंगकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से अनुरोध किया कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए।

    इप्टा अध्यक्ष कान्ति जैन ने कहा कि कैंडल मार्च पूर्णतः शांतिपूर्ण रहेगा और इसका उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि देना तथा निष्पक्ष जांच के लिए संवैधानिक तरीके से निवेदन करना है। अलवर के समस्त रंगकर्मियों और कला प्रेमियों से इस मार्च में शामिल होने की अपील की गई है, ताकि दिवंगत गोदीप मीणा को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके और उनके परिवार को न्याय की उम्मीद बंधे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here