अलवर में हुई कांग्रेस की आवश्यक बैठक, वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी जनजागरण अभियान
मिशनसच न्यूज, अलवर। देशभर में लोकतंत्र और प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लोकतंत्र पर प्रहार और वोट चोरी करने के आरोपों को लेकर एक देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में आज अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा की अध्यक्षता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) कोऑर्डिनेटर केके शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में अलवर के मौजपुर हाउस पर संपन्न हुई।
वोट चोरी रोकने का आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर लगातार प्रहार किया जा रहा है और चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं के जरिए वोट चोरी की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस साजिश को रोकने के लिए जनजागरण अभियान चलाना होगा। मिश्रा ने कहा, देश का हर नागरिक प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा करने में अपनी भूमिका निभाए। जब तक आमजन जागरूक नहीं होंगे, तब तक वोट चोरी जैसी घटनाओं को रोका नहीं जा सकेगा।
जनजागरण से जुड़ेगी जनता
बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता को वोट चोरी के खतरों के बारे में बताएंगे और उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए साथ खड़ा करेंगे। जिलाध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और राहुल गांधी के इस अभियान का संदेश पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
बैठक में रही नेताओं की मौजूदगी
बैठक में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से केके शास्त्री, सत्यवीर सिंह, जे.डी. आर्यन, प्रीतम मेहंदी रत्ता, गोपाल खटीक, रमन सैनी, रिंकू पार्षद खुंदनपुरी, रामकिशन जाजोरिया, सुबे सिंह यादव, समय पाटन, सोनू गोपालिया, राजेश सैनी, लोकेश कुमार, संजय शुक्ला, योगेश कुमार मीणा (भारत यात्री), सुदर्शन अरोड़ा, विशाल बौद्ध, जगदीश, डालचंद वर्मा, राम प्रकाश शर्मा, पार्षद राजेश सैनी, अमित कुमार, सचिन कुमार, सतवीर सिंह, देवेंद्र शर्मा (पीटीआई), धर्मेंद्र खटीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस का संदेश – लोकतंत्र की रक्षा सबकी जिम्मेदारी
बैठक के अंत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा और AICC कोऑर्डिनेटर केके शास्त्री ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर “वोट चोरी रोकने का संकल्प” दिलाएं और जनता को यह विश्वास दिलाएं कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्षरत है। प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि आने वाले दिनों में अलवर जिले के सभी ब्लॉकों और मंडलों में ऐसी बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान मजबूत हो और जनता को सीधे इस मुहिम से जोड़ा जा सके।
देश, प्रदेश व अलवर की विशेष खबरें पढ़ने के लिए मिशनसच के लिंक पर क्लिक करें https://missionsach.com/category/india


