आधुनिक जांच मशीन से गांवों में ही होगी टीबी की जांच, अभियान को मिलेगी गति
अलवर | मंगलवार को ‘टीबी मुक्त दिवस’ के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने टीबी अस्पताल परिसर से जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह जागरूकता वैन जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को टीबी बीमारी के प्रति जागरूक करेगी और ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान को गति देगी। इस पहल की खास बात यह है कि वैन में आधुनिक जांच मशीन भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में मौके पर ही लोगों की टीबी जांच की जा सकेगी। इससे मरीजों की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और इसका उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे जागरूक रहें और समय पर जांच करवाएं, ताकि इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


