More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में दलित समाज का आक्रोश, गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने...

    अलवर में दलित समाज का आक्रोश, गिरफ्तारी नहीं होने पर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    थानागाजी प्रकरण को लेकर बढ़ा आक्रोश, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग

    अलवर। जिले में थानागाजी थाना क्षेत्र के एक मामले को लेकर दलित समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

    अलवर जिला कांग्रेस कमेटी (अनुसूचित जाति विभाग) के जिलाध्यक्ष जालाराम जाटव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने थाना थानागाजी में दर्ज प्रकरण संख्या 20/100/26 में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई।

    प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि 20 मार्च 2026 को दर्ज इस मामले में पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

    इस घटना को लेकर दलित समाज में आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    हालांकि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली उस समय उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके चलते उनके प्रतिनिधि को कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

    कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here