More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में रोडवेज रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना, लंबित मांगों पर सरकार से...

    अलवर में रोडवेज रिटायर्ड कर्मचारियों का धरना, लंबित मांगों पर सरकार से नाराजगी

    अलवर बस स्टैंड परिसर में दिया गया धरना, हायर पेंशन सहित कई मुद्दों पर उठाई आवाज

    अलवर। राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को केंद्रीय बस स्टैंड स्थित माता मंदिर के पास धरना प्रदर्शन किया। यह धरना आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।

    धरना के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार, निगम प्रशासन और ईपीएफओ के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की। एसोसिएशन के सचिव गंगाराम शर्मा ने बताया कि कई वर्षों से उनकी महत्वपूर्ण मांगें लंबित पड़ी हैं, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों की उम्र 71 वर्ष से अधिक हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें उनके हक का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विशेष रूप से हायर पेंशन का मामला, जिस पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अक्टूबर 2022 में फैसला दिया गया था, अभी तक लागू नहीं किया गया है। इस फैसले के अनुसार सितंबर 2014 के बाद से 58 वर्ष से अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों को हायर पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।

    गंगाराम शर्मा ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से इस मुद्दे को लेकर लगातार संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। इसके अलावा कर्मचारियों के बकाया भुगतान और ओवरटाइम राशि भी लंबे समय से लंबित पड़ी है।

    उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले 24 मार्च को ईपीएफओ कार्यालय पर भी धरना दिया गया था, जहां अधिकारियों द्वारा आश्वासन तो दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

    धरना में मौजूद कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here