More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में पार्क लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान की अपील, कलेक्टर ने...

    अलवर में पार्क लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान की अपील, कलेक्टर ने शुरू किया नवाचार

    पहल के तहत पार्क लाइब्रेरी के लिए 15 दिन तक पुस्तक दान अभियान, कलेक्टर ने आमजन से सहयोग मांगा

    अलवर। शहर में नवाचार के तहत तैयार की गई प्रदेश की पहली पार्क लाइब्रेरी के लिए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आमजन और विभिन्न संस्थाओं से पुस्तक दान करने की अपील की है।

    कलेक्टर ने बताया कि शहर की बुधविहार कॉलोनी के डी ब्लॉक में इस पार्क लाइब्रेरी को विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं और बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है।

    उन्होंने कहा कि आगामी 15 दिनों तक इस पार्क लाइब्रेरी के लिए पुस्तक दान अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी उपयोगी और अच्छी स्थिति में उपलब्ध पुस्तकों को दान कर सकता है।

    डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यह एक सामुदायिक पहल है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। अधिक से अधिक लोग इसमें जुड़कर इस प्रयास को सफल बनाएं, ताकि यह लाइब्रेरी ज्ञान का केंद्र बन सके।

    प्रशासन की इस पहल को शहरवासियों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो शिक्षा और समाज में जागरूकता को बढ़ावा देगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here