More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला: कोतवाली पुलिस की...

    अलवर में मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने का मामला: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

    मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने के बाद सख्त कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा

    अलवर। शहर के अग्रसेन चौराहे के पास गौमांस मिलने की घटना के बाद उपजे तनाव के बीच गुरुवार देर रात मस्जिद पर पेट्रोल बम जैसे पदार्थ से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया, वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी संवेदनशील हो गया।

    जानकारी के अनुसार, गौमांस मिलने के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा एनईबी पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया गया । इसी के बाद देर रात मस्जिद पर हमला होने की घटना सामने आई। मामले को लेकर मेव समुदाय की ओर से कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। दोनों घटनाओं का एक दूसरे से कोई संबंध होने की अभी काेई पुष्टि नहीं हुई है।

    कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की पहचान प्रवीण गुर्जर के रूप में हुई है, जो अखैपुरा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। इसके साथ ही नोनू नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

    एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो और सोशल मीडिया गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here