More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में पोषण बैठक आयोजित: कलेक्टर ने योजनाओं में सैचुरेशन के दिए...

    अलवर में पोषण बैठक आयोजित: कलेक्टर ने योजनाओं में सैचुरेशन के दिए निर्देश

    पोषण योजनाओं पर कलेक्टर सख्त, प्रगति बढ़ाने के निर्देश

    अलवर। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण अभिसरण एवं योजना समिति की बैठक लेकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

    बैठक में डॉ. आर्तिका शुक्ला ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अंतर-विभागीय समन्वय के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए प्रगति पर असंतोष जताया और सभी सीडीपीओ को दैनिक मॉनिटरिंग कर लक्ष्यानुसार शत-प्रतिशत प्रगति हासिल करने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने पोषाहार वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए फेसियल रिकॉगनिशन के माध्यम से शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पोषण ट्रैकर एप के जरिए बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग कर जरूरत अनुसार काउंसलिंग एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने पर बल दिया।

    उन्होंने मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना की समीक्षा करते हुए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित रूप से दूध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को आवश्यक पोषण मिल सके।

    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि फेसियल रिकॉगनिशन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं, जिससे योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचे।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर द्वितीय योगेश डागुर, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता रमेश चंद सैनी, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक महेश गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. छबील कुमार सहित सभी सीडीपीओ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here