प्रताप ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष की रहेगी मौजूदगी
अलवर। 23 जून को प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले सुंदर सिंह भंडारी एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्याख्यान माला एवं प्रदेश स्तरीय विशिष्ट जन सम्मान समारोह में पंजाब एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शिरकत करेंगे।
जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन 23 जून को प्रातः 10 बजे प्रताप ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा तथा व्याख्यान माला के माध्यम से सामाजिक, राष्ट्रीय एवं वैचारिक विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे।
प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं और आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रहने की संभावना है।
आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम के माध्यम से सुंदर सिंह भंडारी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों एवं योगदान को भी स्मरण किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

