More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में साकार हुआ पक्के मकान का सपना, ललता देवी...

    ग्रामीण सेवा शिविर में साकार हुआ पक्के मकान का सपना, ललता देवी ने जताया आभार

    पीएम आवास योजना से मिला आशियाना, ग्रामीण सेवा शिविर बना खुशहाली का माध्यम

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।

    इसी क्रम में रैणी तहसील की ग्राम पंचायत भूलेरी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान लाभार्थी ललता देवी का पक्के मकान का सपना साकार हुआ। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिससे उनका नया घर बनकर तैयार हो गया।

    ललता देवी ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था, जहां सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनवाना संभव नहीं था और परिवार लगातार चिंता में रहता था।

    उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति के कर्मचारियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पात्रता पूरी होने पर उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया और स्वीकृति मिलने के बाद प्राप्त राशि से अपना पक्का मकान बनवा लिया।

    ललता देवी ने कहा कि अब उनके परिवार को मौसम की मार से राहत मिली है और सुरक्षित आवास मिलने से जीवन में स्थिरता आई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here