More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में प्रशिक्षण का समापन: जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स तैयार

    अलवर में प्रशिक्षण का समापन: जनगणना 2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स तैयार

    जनगणना प्रशिक्षण के बाद स्वगणना पर जोर, आमजन को जागरूक करने के निर्देश

    अलवर। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत आयोजित फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय सघन प्रशिक्षण शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह प्रशिक्षण जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जनगणना के कार्य को सुचारू और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराना है।

    प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के प्रथम चरण, जिसमें मकान सूचीकरण और मकानों की गणना शामिल है, से संबंधित सभी आवश्यक बारीकियों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

    जिला कलक्टर ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह भविष्य की योजनाओं की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर आमजन को स्वगणना के प्रति जागरूक करें।

    उन्होंने बताया कि जिले में 4661 से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके लिए यह फील्ड ट्रेनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने शत-प्रतिशत और त्रुटिरहित जनगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

    उप जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को एचएलओ ऐप, स्वगणना वेब पोर्टल और प्रश्नावली के 33 बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के दायित्व, आचार-व्यवहार और गोपनीयता बनाए रखने के नियमों की भी जानकारी दी गई।

    प्रशिक्षण में संवाद कौशल पर विशेष जोर दिया गया, ताकि फील्ड स्तर पर आमजन से प्रभावी तरीके से संवाद स्थापित किया जा सके। इसके अलावा हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा एंट्री और ऐप संचालन का अभ्यास भी कराया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के साथ ही अब फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here