जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में नेताओं ने योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर
अलवर। भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस के अवसर पर अंबेडकर नगर स्थित जिला कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री नारायण मीणा ने भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा संगठन बताते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय की भावना ही पार्टी की मूल पहचान है और इसी के आधार पर संगठन कार्य कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।
इस अवसर पर पूर्व पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने जनसेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


