अलवर में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की अगुवाई में कार्यक्रम के तहत पौधारोपण, गौ सेवा और रक्तदान शिविर का आयोजन
अलवर। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के 57वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को अलवर में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पौधारोपण, गौ सेवा, फल वितरण, रक्तदान शिविर तथा बच्चियों को भोजन कराने जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्रीय मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

1414 पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने श्री गुरुनानक वृक्ष वाटिका में 357 पौधे तथा कंपनी बाग में 1057 पौधों का रोपण किया। इसके बाद उन्होंने कंपनी बाग में आयोजित श्री हनुमान चालीसा पाठ में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
इसके उपरांत उन्होंने स्टेशन रोड स्थित श्री सार्वजनिक गौशाला में गौ सेवा की तथा राजकीय सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए। जीवनधारा ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में भी उन्होंने सहभागिता की। वहीं भवानी तोप स्थित सरस पार्लर पर बच्चियों को अपने हाथों से भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया।
जनसहभागिता से मनाया गया जन्मदिवस
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिवस पूरे देश में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता से सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में अलवर संसदीय क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति मिली है और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वृक्ष न केवल प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों और पर्यावरण प्रेमियों की रही सहभागिता
कार्यक्रम में सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, संजय नरुका, घनश्याम गुर्जर, सतीश यादव, जितेंद्र राठौड़, महेश निहालवानी, दिनेश गुप्ता, धीरज जैन, नरेश गोयल, जीतू सैनी, अरुण जैन, विष्णु शर्मा, अंजू शर्मा, जितेंद्र गोयल, रजनीश जैमन, श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पर्यावरण प्रेमी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


