More
    Homeराजस्थानअलवरप्रतिभावान एवं सेवा सम्मान समारोह आयोजित

    प्रतिभावान एवं सेवा सम्मान समारोह आयोजित

    केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के जन्मदिवस पर सम्मान समारोह में 11 प्रतिभाओं और संस्थाओं का सम्मान

    अलवर। केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर ओसवाल स्कूल में आयोजित प्रतिभावान एवं सेवा सम्मान समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शिरकत कर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले अलवर शहर के 11 प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अलवर जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, पेयजल, शिक्षा, खेल, पर्यटन और पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव एवं अलवर टाइगर मैराथन जैसे आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षकों द्वारा समर कैंप के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिलाया जा रहा है।

    राज्यमंत्री ने बताया कि युवाओं को स्थानीय स्तर पर डिजिटल शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ई-गुरूकुल परियोजना के तहत जिले में 134 से अधिक ई-लाइब्रेरियों की स्थापना की गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए समाज से बालकों एवं बालिकाओं को समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

    समारोह में सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, संजय नरूका, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता, माध्यमिक शिक्षा अधिकारी महेश मेहता, प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र गोयल, अशोक पहलावत, जीनेश जैन, विनोद शर्मा, राकेश बोहरा, संजय सुचेती, प्रदीप जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here