निवास पर आयोजित संजय शर्मा की जनसुनवाई में पेयजल, बिजली और सड़क से जुड़ी समस्याएं उठीं
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को अपने निवास स्थान 201 रघुमार्ग पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी परिवेदनाएं लेकर पहुंचे। मंत्री शर्मा ने पेयजल, विद्युत, सड़क, साफ-सफाई सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि समस्या के निराकरण के बाद संबंधित फरियादी को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि उनके संतुष्टि स्तर में वृद्धि हो सके।
मंत्री ने अधिकारियों को आमजन की मूलभूत समस्याओं पर विशेष ध्यान देने और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


