नौगांव क्षेत्र में महिला की मौत पर विवाद, ससुराल ने बताया हादसा, पुलिस जांच में जुटी
अलवर। जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीहर और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
मृतका के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मार दिया गया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही महिला के साथ मारपीट और उत्पीड़न किया जाता था तथा उसे लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। पीहर पक्ष ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि महिला किसी काम से बाहर गई थी और नौगांव से दवाई लेकर आई थी। दवाई लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। इसके बाद एक परिचित व्यक्ति द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


