भूपेंद्र यादव के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर, जरूरतमंद मरीजों के लिए जुटाया जाएगा रक्त
अलवर। सांसद एवं केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिवस के अवसर पर 30 जून को अंबेडकर नगर स्थित रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
आयोजकों के अनुसार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन समिति ने पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।
रक्तदान शिविर का आयोजन 30 जून 2026 को प्रातःकाल अंबेडकर नगर स्थित रोटरी चैरिटेबल ब्लड सेंटर, अलवर में किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


