जयपुर का प्रमोद पाठक ग्रुप देगा रफी के अमर गीतों की प्रस्तुति, स्थानीय कलाकार भी करेंगे श्रद्धांजलि
अलवर। सुर सम्राट स्वर्गीय मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि के अवसर पर मीराधाम ट्रस्ट, अलवर के तत्वावधान में 31 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे ‘एक शाम मोहम्मद रफी के नाम’ संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम राज गुप्ता सभागार, प्रतापबास, पुराना बर्फखाना रोड, अलवर में आयोजित होगा।
ट्रस्ट के सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर के प्रसिद्ध प्रमोद पाठक ग्रुप द्वारा मोहम्मद रफी के सदाबहार गीतों की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही अलवर जिले के गायक, कवि, कलाकार एवं संगीत प्रेमी भी अपने गीतों और काव्य प्रस्तुति के माध्यम से सुरों के जादूगर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक महेन्द्र अग्रवाल (समाजसेवी), कृष्ण कुमार खंडेलवाल (पर्यावरण प्रेमी) एवं लक्ष्मेश सिंह (समाजसेवी) होंगे। आयोजन मीराधाम ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन पूजावाले के सान्निध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। ट्रस्ट ने सभी संगीत प्रेमियों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर स्वर्गीय मोहम्मद रफी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

