विकसित भारत के संकल्प में युवा शक्ति की अहम भूमिका : संजय शर्मा
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज राजऋषि अभय समाज संस्था परिसर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला अलवर के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत की।
अपने संबोधन में राज्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा द्वारा रोजगार मेले का आयोजन एक अनूठा उदाहरण है, जिससे सभी वर्गों के बालक-बालिकाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी समाजों को आगे आकर इस प्रकार के आयोजन करने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी देश के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सके। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं की स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है, जिससे युवा न केवल स्वयं रोजगार प्राप्त करें, बल्कि अन्य युवाओं को भी रोजगार प्रदान कर देश के विकास को गति दें।
इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी हरीश नैनकवाल, पं. धर्मवीर शर्मा, जगदीश शर्मा, सुरेश पाटा, सतीश शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, पं. जलेसिंह, देवराज शर्मा, ऋषि भारद्वाज, मुरारी लाल शर्मा, शिवानी शर्मा सहित प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


