More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में वैश्य सम्मेलन की नई टीम का ऐलान, समाजसेवा और एकजुटता...

    अलवर में वैश्य सम्मेलन की नई टीम का ऐलान, समाजसेवा और एकजुटता का लिया संकल्प

    कार्यकारिणी घोषित, युवाओं को सम्मान से लेकर वैश्य भवन निर्माण तक का खाका तैयार

    अलवर। अखिल भारतीय वैश्य सम्मेलन इकाई अलवर जिला की प्रथम प्रेस कॉन्फ्रेंस शुक्रवार को जय कृष्णा क्लब रेस्टोरेंट, जी.डी. गर्ल्स कॉलेज के सामने आयोजित हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की 2026-29 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान शहर के प्रेस, मीडिया एवं टीवी चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

    संगठन की नई कार्यकारिणी में अशोक सिंघानिया को जिला अध्यक्ष, गिरीश गुप्ता को महामंत्री, ओमप्रकाश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष और सुनीता खंडेलवाल को महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

    समाजसेवा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

    प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने संगठन के उद्देश्यों, आगामी कार्ययोजना और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य वैश्य समाज को एकजुट करना, समाज में एकता, सेवा एवं संस्कार की भावना को मजबूत करना तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को गति देना है।

    उन्होंने कहा कि संगठन समाज के सभी वर्गों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रचनात्मक और जनहितकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। वर्तमान समय में समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की सहायता जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

    युवाओं को सम्मान से रोजगार तक की योजना

    अध्यक्ष अशोक सिंघानिया ने आगामी कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि संगठन की ओर से वैश्य समाज के युवाओं को सम्मानित करने, समाज के प्रमुख घटकों को संगठन से जोड़ने और उनके साथ निरंतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।

    उन्होंने वैश्य भवन के लिए जमीन खरीदकर भवन निर्माण, समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योगपतियों एवं व्यापार जगत से संपर्क करने तथा जरूरतमंद गरीब मरीजों की सहायता के लिए वैश्य समाज के चिकित्सकों से समन्वय स्थापित करने की योजना भी बताई।

    इसके अलावा मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहायता, सामाजिक पर्वों पर कार्यक्रम आयोजित कर समाज में गौरव एवं सम्मान की भावना बढ़ाने तथा परिवारों में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य किए जाने की बात कही गई।

    नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

    जिला कार्यकारिणी:

    • अध्यक्ष – अशोक सिंघानिया
    • महामंत्री – गिरीश गुप्ता
    • कोषाध्यक्ष – ओमप्रकाश खंडेलवाल
    • महिला जिलाध्यक्ष – सुनीता खंडेलवाल
    • महिला अध्यक्ष, अलवर शहर – अन्नू मित्तल
    • महिला अध्यक्ष, राजगढ़ – रेणु जैन
    • वरिष्ठ उपाध्यक्ष – मोहन लाल मित्तल, नारायण बाजार गान, विजय अग्रवाल, प्रमोद विजय, नरेंद्र जसोरिया (सीमेंट वाले), मोहन स्वरूप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, मनीष जैन
    • उपाध्यक्ष – प्रेम खंडेलवाल, मीना खंडेलवाल (राजगढ़)
    • प्रचार मंत्री – हरिओम सिंघल
    • सांस्कृतिक मंत्री – बाबूलाल विजयवर्गीय
    • संयुक्त मंत्री – महेश गुप्ता
    • संगठन मंत्री – दीपचंद गुप्ता
    • पदेन उपाध्यक्ष – ओमप्रकाश गुप्ता (भट्टे वाले)
    • शहर अध्यक्ष – अनिल अग्रवाल
    • शहर युवा अध्यक्ष – चित्रांश जैन

    मुख्य सलाहकार एवं सम्मानित सदस्य:
    खिल्लीमल जैन, मोतीलाल विजयवर्गीय, सुरेश गुप्ता (हुंडी वाले), नरेंद्र जसोरिया (लोहा वाले), अशोक अगोनीज और अश्वनी गुप्ता।

    कार्यकारिणी सदस्य:
    सत्यविजय गुप्ता, हरीश गुप्ता, छगन खंडेलवाल, संजीव गुप्ता (टाटा मोटर्स) एवं महेंद्र गोयल।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में संगठन की ओर से उपस्थित पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सभी को दोपहर के सहभोज के लिए भी आमंत्रित किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here