More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर, 30 जून को लगेंगे विशेष...

    अलवर में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर, 30 जून को लगेंगे विशेष शिविर

    शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर में एक ही छत के नीचे मिलेगा योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान

    अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिले में 30 जून को विभिन्न नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनकी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शिविरों में सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन, राजस्व, नगरीय विकास, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण-पत्र, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    इन नगरीय निकायों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर

    30 जून को नगर निगम अलवर के वार्ड 30, 31 एवं 32, नगर पालिका बड़ोदामेव (वार्ड 13), खेड़ली (वार्ड 16 एवं 17), बहादुरपुर (वार्ड 11), रामगढ़ (वार्ड 20 एवं 21), नौगांव (वार्ड 11), कठूमर (वार्ड 11), थानागाजी (वार्ड 13), मालाखेड़ा (वार्ड 11), गोविंदगढ़ (वार्ड 11), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 11) तथा राजगढ़ (वार्ड 21 एवं 22) के लिए संबंधित निकाय कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    इसके अलावा नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में भी समस्त यूआईटी क्षेत्र के लिए विशेष शिविर लगाया जाएगा।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    30 जून को अलवर तहसील की गूंदपुर एवं तूलेड़ा, कठूमर की सौंखरी एवं कुट्टीन साहबदास, लक्ष्मणगढ़ की सेहरा एवं टोडा नागर, मालाखेड़ा की पाला एवं जमालपुर, नौगांव की डाबरी, रामगढ़ की बेराबास, प्रतापगढ़ की कालेड़, राजगढ़ की नयागांव एवं बोलका, टहला की श्रीचंदपुरा तथा रैणी तहसील की गढ़ीसवाईराम ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here