More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में शहरी सेवा शिविरों से आमजन को राहत, 6 हजार से...

    अलवर में शहरी सेवा शिविरों से आमजन को राहत, 6 हजार से अधिक कार्यों का निस्तारण

    शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पट्टों से लेकर स्ट्रीट लाइट तक हजारों मामलों का समाधान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 15 जुलाई तक शहरी सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से 25 जून तक करीब 6 हजार से अधिक कार्यों का निस्तारण कर लोगों को राहत प्रदान की गई है।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगर निगम अलवर, यूआईटी अलवर तथा राजगढ़, रामगढ़, गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़, खेड़ली, नौगांव, मालाखेड़ा, कठूमर, बहादुरपुर, थानागाजी और बड़ौदामेव नगरपालिकाओं में आयोजित शिविरों में विभिन्न प्रकार के राजस्व, आवास एवं नगरीय विकास से जुड़े मामलों का मौके पर समाधान किया गया।

    पट्टों, नामांतरण और भवन संबंधी सैकड़ों प्रकरण निस्तारित

    शिविरों में धारा 69-ए के अंतर्गत पट्टों, अपंजीकृत पट्टों के पुनर्वैधीकरण, आवंटन पत्र, कृषि भूमि पर बसे स्वीकृत आवासीय क्षेत्रों के पट्टों, नामांतरण, भवन मानचित्र, भू-उपयोग परिवर्तन, लीज होल्ड से फ्री होल्ड, यूडी टैक्स तथा अन्य नगरीय विकास संबंधी सैकड़ों प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

    स्वच्छता, सड़क और सीवर सुधार पर विशेष फोकस

    शहरी सेवा शिविरों के दौरान 403 गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) हटाए गए। सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और जल सुविधा सुनिश्चित की गई। साथ ही सीवर मरम्मत, सीसी सड़क, बीटी सड़क, ग्रेवल सड़क, नालों की मरम्मत, पार्कों एवं मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण सहित अनेक विकास कार्यों को स्वीकृति देकर पूरा किया गया।

    जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्ट्रीट लाइट और पीएम स्वनिधि में भी राहत

    शिविरों के माध्यम से 238 ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, 1892 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 331 निराश्रित पशुओं से संबंधित शिकायतों तथा 1743 स्ट्रीट लाइट मरम्मत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 181 आवेदन बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए।

    जिला प्रशासन का कहना है कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। यह अभियान 15 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here