इंदिरा गांधी स्टेडियम अलवर में शूटिंग ट्रायल, 12 से 16 वर्ष के खिलाड़ियों को मौका
अलवर। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) खेल प्रशिक्षण केंद्र अलवर में आवासीय एवं गैर आवासीय योजना के अंतर्गत निशानेबाजी (शूटिंग) खेल के खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया 1 अप्रैल से 3 अप्रैल 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
खेल प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी शिव कुमार सैनी ने बताया कि शूटिंग ट्रायल में आवासीय योजना केवल बालक वर्ग के लिए होगी, जबकि गैर आवासीय योजना में बालक एवं बालिका दोनों वर्ग भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों की आयु सीमा 12 से 16 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष परिस्थितियों में खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के आधार पर आयु में छूट भी दी जा सकती है।
उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अपना पूरा स्पोर्ट्स इक्यूपमेंट साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था प्रतिभागियों को स्वयं करनी होगी।
प्रतिभागियों को 1 अप्रैल को प्रातः 8:30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र में रिपोर्ट करना होगा।
सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे स्कूल अंकतालिका, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र की मूल एवं सत्यापित फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए निशानेबाजी प्रशिक्षक कुलदीप कुमार (मो. 7728007378, 9837007378) एवं परमेन्दर कुमार (मो. 9691804593) से संपर्क किया जा सकता है। ईमेल आईडी STCALWAR@GMAIL.COM पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

