More
    Homeराजस्थानअलवरफसल नुकसान पर सांसद संजना जाटव का पत्र, किसानों को मुआवजा देने...

    फसल नुकसान पर सांसद संजना जाटव का पत्र, किसानों को मुआवजा देने की मांग

    खेरली क्षेत्र में फसल नुकसान के बाद जाटव ने CM को लिखा पत्र, गिरदावरी कराने की मांग

    खेरली। भरतपुर सांसद संजना जाटव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से रबी फसलों को हुए भारी नुकसान पर किसानों को राहत दिलाने के लिए मुआवजे की मांग की है।

    सांसद ने पत्र में बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र भरतपुर, जिला डींग और अलवर के प्रभावित इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। इस समय रबी की फसलें जैसे गेहूं और सरसों पककर खेतों में खड़ी थीं या कटाई के दौर में थीं, जो प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग पूरी तरह नष्ट हो गई हैं।

    संजना जाटव ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर तत्काल विशेष गिरदावरी कराई जाए और फसल खराबे की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाया जाए।

    उन्होंने बीमा कंपनियों को निर्देशित करने और क्लेम प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने की भी मांग उठाई है, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।

    सांसद ने पत्र की प्रतिलिपि कृषि मंत्री, राजस्थान सरकार एवं जिला कलेक्टर भरतपुर, डींग और अलवर को भी भेजकर प्रभावित किसानों को जल्द राहत प्रदान करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here