अलवर में चेटीचंड महोत्सव पर महाआरती, झूलेलाल से खुशहाली की कामना
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को होप सर्कस पर आयोजित चेटीचंड महोत्सव के तहत महाआरती कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री शर्मा ने चेटीचंड महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व और त्योहार हमारे जीवन का मूल आधार हैं, जो सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि सिंधी समुदाय भगवान झूलेलाल को अपने आराध्य देव के रूप में पूजता है। इस दिन समाज के लोग सुख-समृद्धि की कामना के लिए शोभायात्रा निकालते हैं और जल की पूजा करते हैं।
शर्मा ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी को भगवान झूलेलाल द्वारा बताए गए मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में संयुक्त व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह, सिंधी पंचायत समिति के अध्यक्ष रमेश चौथानी, रमेश नरवानी, डॉ. मोहनलाल सिंधी, महेश निहालवानी, पं. जलेसिंह, नितिन सनपल, विनोद शैतानी, पुनीत भवानी, विजय जामुनानी, नरेश तखतानी, रितेश ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


