अलवर। शहर में 17 अक्टूबर, शनिवार को देवी माता के जागरण का आयोजन किया जाएगा। दिशा फाउंडेशन और सोमवंशी (जायसवाल) परिवार समाज के सदस्यों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज और शहरवासियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह 9:30 बजे फूटी खेल के पास स्थित गौशाला से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मुंशी बाजार, त्रिपोलिया बाजार और मालाखेड़ा बाजार होते हुए ओसवाल स्कूल के पास बस स्टैंड स्थित पथवारी मंदिर पहुंचेगी। इसमें 41 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।
शनिवार रात 8 बजे से देवी माता का जागरण होगा। इस दौरान आकर्षक झांकियां भी सजाई जाएंगी। रविवार को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में दिशा फाउंडेशन के संस्थापक इंजीनियर नवीन जायसवाल, डिम्पी फूड कैटर्स, मॉन्टी जायसवाल, दिनेश जायसवाल तथा सोमवंशी (जायसवाल) परिवार समाज के सदस्यों सहित अन्य लोग शामिल रहेंगे। आयोजकों ने सर्व समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

