More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 300 रुपये किलो में बिक रहा था घी, खाद्य विभाग...

    अलवर में 300 रुपये किलो में बिक रहा था घी, खाद्य विभाग ने मारा छापा

     दुकान से करीब 100 किलो घी जब्त, जांच रिपोर्ट के बाद होगी गुणवत्ता की पुष्टि

    अलवर।  शहर में कम कीमत पर घी बिकने की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग ने एक दुकान पर छापा मारकर करीब 100 किलो घी जब्त किया है। विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए घी के नमूने और अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घी की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

    खाद्य सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर केशव गोयल ने बताया कि दुकान पर घी करीब 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचा जा रहा था। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कार्रवाई करते हुए करीब 100 किलो घी जब्त कर लिया।

    दो साल से कारोबार करने की प्रारंभिक जानकारी

    प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संबंधित दुकानदार करीब दो वर्ष से यह कारोबार कर रहा था। विभाग अब घी की गुणवत्ता, उसके स्रोत और अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है।

    दुकानदार ने रखा अपना पक्ष

    कार्रवाई के दौरान दुकानदार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसके पास बाहर से भी ग्राहक घी खरीदने आते हैं। उसके अनुसार, उसे घी 280 रुपये प्रति किलो के भाव से मिलता है, इसलिए वह इसे 300 रुपये प्रति किलो में बेच रहा था।

    जांच रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

    खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जब्त किए गए घी की गुणवत्ता और उसमें किसी प्रकार की मिलावट है या नहीं, इसका अंतिम निष्कर्ष प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here