More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर रेल कनेक्टिविटी को लेकर बढ़ी पहल, नई इंटरसिटी की मांग तेज

    अलवर रेल कनेक्टिविटी को लेकर बढ़ी पहल, नई इंटरसिटी की मांग तेज

    रेल संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन, इंटरसिटी ट्रेन से बढ़ेगी कनेक्टिविटी और सुविधा

    अलवर। रेल विकास संघर्ष समिति, अलवर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह को सोमवार को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।

    समिति के सचिव नवल किशोर सैनी, सदस्य दीपक बत्रा एवं सदस्य ऋच्छपाल कोठारी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आगरा कैंट से नई दिल्ली के मध्य मथुरा–डीग–अलवर–रेवाड़ी–गुरुग्राम मार्ग से नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की मांग उठाई।

    समिति ने बताया कि इस प्रस्तावित ट्रेन के संचालन से गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, बावल, हरसौली एवं खैरथल जैसे क्षेत्रों को पहली बार गोवर्धन, मथुरा एवं आगरा जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी।

    इसके साथ ही गोवर्धन, डीग, ब्रिजनगर, गोविंदगढ़ एवं रामगढ़ जैसे कस्बों को दिल्ली एवं गुरुग्राम के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिलने से दैनिक यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

    समिति ने यह भी बताया कि वर्तमान में मथुरा–अलवर रेलखंड पर केवल सीमित ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। नई इंटरसिटी ट्रेन शुरू होने से रेल सेवाओं में बढ़ोतरी होगी और यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगा।

    अलवर से आगरा के लिए वर्तमान में सीमित ट्रेन सुविधा उपलब्ध है, वहीं दिल्ली के लिए भी सुबह के समय कम विकल्प हैं। ऐसे में प्रस्तावित ट्रेन छोटे स्टेशनों सहित अधिक यात्रियों को लाभान्वित करेगी।

    समिति ने विधायक से आग्रह किया कि इस जनहितकारी प्रस्ताव को राज्य सरकार एवं रेल मंत्रालय तक पहुंचाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि नई ट्रेन के संचालन से क्षेत्र में कनेक्टिविटी, पर्यटन एवं रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here