More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर : 15 अगस्त की शाम एक साथ जलेंगे 11 हजार...

    अलवर : 15 अगस्त की शाम एक साथ जलेंगे 11 हजार दीप, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को कार्यक्रम का न्यौता


    शहीदों की याद में दीपोत्सव, राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहेगा अलवर
    अलवर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता गौरव उत्सव समिति के तत्वावधान में 15 अगस्त की शाम को शहीद स्मारक, अलवर पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एक साथ 11,000 दीप जलाकर स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
    कार्यक्रम को लेकर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समिति के सदस्य अजीत सोनी और ललित मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान सांसद महोदय को समिति द्वारा पिछले 9 वर्षों से देशभर में आयोजित हो रहे दीपोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी गई। साथ ही समिति ने उनसे आग्रह किया कि इस आयोजन का संदेश महामहिम राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री तक भी पहुंचाया जाए।
    उद्देश्य: श्रद्धांजलि और सैनिकों का सम्मान
    समिति अध्यक्ष गौरीशंकर ने बताया कि यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति को नमन करने के साथ-साथ देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है। समिति सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि समिति की अपील पर देश के कई हिस्सों में भी इस दिन दीप जलाए जाते हैं।
    भव्य आयोजन की तैयारी
    शहर के प्रमुख बाजारों में तिरंगों व गुब्बारों से सजावट की जा रही है। कार्यक्रम स्थल शहीद स्मारक को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 15 अगस्त की शाम 6 बजे होगी, जिसमें पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति और आर्केस्ट्रा द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
    इसके अलावा बच्चों के लिए उपहार वितरण, सेना की विशेष टुकड़ी की उपस्थिति और रक्षाबंधन पर्व का आयोजन भी मुख्य आकर्षण रहेंगे। शाम 7 बजे हजारों लोगों द्वारा एक साथ दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
    तिरंगा रैली और सामूहिक सहभागिता
    शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा तिरंगा रैली भी आयोजित की जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगी। आयोजन की सफलता हेतु समिति संरक्षक डॉ. वी.के. अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्य लगातार सक्रिय हैं, जिनमें सुभाष अग्रवाल, संजय बवेजा, अजीत सोनी, ललित मिश्रा, मुकेश विजय, दीपक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, दिलीप खंडेलवाल, असीम विजय सहित दर्जनों समाजसेवी कार्य कर रहे हैं।

    मिशन सच से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करे  https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI?mode=r_c

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here